बुलंदशहर, अगस्त 29 -- जनगणना-2027 में जाति की सही प्रविष्टि को लेकर अखिल भारतीय यादव महासभा की ओर से रविवार को अहीर भवन, सिरोधन रोड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों से जनगणना के दौरान अपनी जाति की सही जानकारी दर्ज कराने की अपील की गई। आयोजक एवं अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष संजय यादव रहे। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट ने कहा कि यदि किसी की जाति यादव है तो जनगणना के जाति वाले कॉलम में स्पष्ट रूप से 'यादव' दर्ज कराया जाए। उन्होंने समाज के लोगों से जनगणना को लेकर जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की गलत प्रविष्टि से बचने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव अशोक यादव, अखिल भारतीय यादव महासभा एवं विधि प्रकोष्ठ से जुड़े ललित यादव एडवोकेट सहित समाज के लोगो ने ...