समस्तीपुर, मई 29 -- मोरवा। मोरवा जनगणना पूरा होते ही ओडीएफ की पोल खुल जाएगी। ओडीएफ हुए पूरे प्रखंड में अब भी 30 से 40 फ़ीसदी घरों में शौचालय नही है। जबकि प्रशासन के द्वारा सौ फीसदी घरों को शौचालय युक्त दिखाया गया है। अब जब ग्राउंड पर सर्वे शुरू हुआ है तो हकीकत की पोल खुलने लगी है। कर्मी और अधिकारी में हड़कंप बताया जाता है।

शौचालय निर्माण की जांच बगैर शौचालय बनाए लोगों को कैसे भुगतान मिल गया और शौचालय के निर्माण के बिना ही पंचायत और प्रखंड को ओडीएफ घोषित कैसे किया गया इसकी भी पोल खुलने वाली है। ग्राउंड सर्वे के मुताबिक परिवार को शौचालय विहीन दर्शाने पर अधिकारियों की सुननी पड़ेगी। अगर सर्वे में भी शौचालय दिखाया गया भविष्य में भी इन परिवारों को शौचालय सुविधा से वंचित होना पड़ सकता है।

अधिकारियों का दबाव सूत्रों का बताना है कि अधिकारियों के ...