जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर धरना
गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जाति आधारित जनगणना और जनगणना फॉर्म में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को गिरिडीह में दूसरे चरण का धरना दिया गया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पटवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई 16वीं राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी का कॉलम नहीं है। हाउस लिस्टिंग एचएलओ ऐप से की जा रही है, जिसका भौतिक रिकॉर्ड सरकार के पास नहीं होगा। इसे एससी-एसटी-ओबीसी के साथ धोखेबाजी बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो पूरे देश में रैली-प्रदर्शन होगा। यह भी पढ़ें- केन्द्र की गलत नीतियों के खिलाफ मोर्चा का धरना प्रदर्शन कांग्रेस पर 70 साल शासन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.