जनगणना में ओबीसी कॉलम जुड़वाने को राजभवन घेरेगी कांग्रेस
लखनऊ, सितम्बर 22 -- प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग ने जनगणना-2027 में ओबीसी का अलग कॉलम जोड़ने, प्रगणकों को जातियों की ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराने तथा ओबीसी समाज की सुरक्षा के लिए एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की तर्ज पर ओबीसी अत्याचार निवारण कानून बनाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है।पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा बिहार और तेलंगाना में हुए जातिगत सर्वेक्षण के मॉडल की तर्ज पर देशभर में वैज्ञानिक एवं पारदर्शी जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर प्रदेश में लगातार ज्ञापन, पदयात्रा एवं सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में ओबीसी समाज के साथ सामाजिक न्याय और अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल लगातार बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गढ़वा जिला कमेटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.