रांची, अगस्त 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने जेएमएम के केंद्रीय कार्यालय में महासचिव विनोद पांडेय को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखकर जनगणना-2027 में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि फाइनल प्रपत्र और मोबाइल ऐप में ओबीसी का अलग विकल्प होना चाहिए। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय के 40 बिंदु प्रारूप में ओबीसी कॉलम नहीं है। कॉलम से ओबीसी की सटीक संख्या और कल्याणकारी नीतियों के निर्माण में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...