जनगणना में ओबीसी के लिए कॉलम की मांग पर राज्यपाल को ज्ञापन
रांची, जून 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश ने सोमवार को जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए पृथक कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर सोमवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन पहुंचकर मांग रखी कि हाउस लिस्टिंग शेड्यूल में अनुसूचित जाति व जनजाति की तरह ओबीसी के लिए भी अलग कॉलम जोड़ा जाए। ज्ञापन में संविधान के विभिन्न प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा गया कि ओबीसी समुदाय को- अन्य (अदर्स) श्रेणी में रखना सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में उर्मिला यादव, डॉ शिवानंद काशी, रामावतार कश्यप और संतोष कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.