जनगणना में ओबीसी कालम जोड़ने की मांग
हजारीबाग, जून 8 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने जनगणना 2026 में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि 52 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी वर्ग को अन्य श्रेणी में रखना सामाजिक न्याय के खिलाफ है।राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए ज्ञापन को तत्काल राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, नई दिल्ली में भी अपना पक्ष रखने का सुझाव दिया। मोर्चा ने इसे 1931 की जनगणना की भूल सुधारने की दिशा में पहला कदम बताया है। यह भी पढ़ें- जनगणना में ओबीसी के लिए कॉलम की मांग पर राज्यपाल को ज्ञापन यह जानकारी प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर ने दी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.