चतरा, जून 22 -- चतरा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला चतरा के बैनर तले सोमवार को जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आंकड़ों को अलग से दर्ज करने की मांग को लेकर रैली एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे चरण के तहत आयोजित किया गया, चतरा में बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर जतराहीबाग होते हुए समहारणालय पहुंचे जहां रैली सभा तब्दिल हो गयी। रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश में ओबीसी समुदाय की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं होने से नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में कठिनाई आती है। यह भी पढ़ें- पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जनगणना ...