जनगणना में उत्कृष्ट कार्य पर प्रगणक सुबोध कुमार सम्मानित
मेरठ, मई 13 -- जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक सुबोध कुमार को जिलाधिकारी ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। शत-प्रतिशत स्व-जनगणना पूर्ण करने पर प्रगणक को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले प्रगणक सुबोध कुमार को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सुबोध कुमार प्राथमिक विद्यालय सलाहपुर, विकास क्षेत्र रोहटा में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने जनगणना ब्लॉक संख्या-184 में 100 प्रतिशत स्व-जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कराया। इस दौरान नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्वगणना की धीमी प्रगति, डीएम ने जताई नाराजगी
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.