जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित
भदोही, मई 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को बुधवार को एसडीएम औराई श्याममणि त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने मात्र दो दिन में जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर मिसाल पेश की। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि जनगणना अधिकारी एवं डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में जनगणना-2027 के तहत सौंपे गए दायित्वों को शिक्षकों ने समयबद्ध ढंग से पूरा किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की कार्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण को दर्शाती है।सम्मानित शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय डोमनपुर के सहायक अध्यापक शिव सागर पाल शामिल रहे। उन्होंने एचएलबी-0248 भावेश पट्टी, 0249 डोमनपुर और 0769 कोईलरा का कार्य निर्धारित समय में पूरा किया। यह भी पढ़ें- दो दिन में मकानों की गणना पूरी करने वाले गणनाकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.