बाराबंकी, मई 21 -- हैदरगढ़, संवाददाता। जनगणना के प्रथम चरण में आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने एसडीएम राजेश विश्वकर्मा से मुलाकात की। शिक्षक नेता विवेक कुमार गुप्ता की अगुवाई ज्ञापन दिया गया। मांग की गई शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्य क्षेत्र के आसपास लगाई जाए जिससे भीषण गर्मी में उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े एवं जनगणना का कार्य प्रभावित न हो। सुपरवाइजर के रूप में 4600 एवं 4800 ग्रेड पे के कर्मचारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए एवं लेखपालों को सुपरवाइजर ड्यूटी से मुक्त किया जाए। बिना ट्रेनिंग के शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में न लगाई जाये। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजरों की आईडी एक्टिवेट कराने के निर्देश एचएलओ ऐप में सुधार किया जाए। जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य को भीषण गर्मी...