सोनभद्र, जनवरी 30 -- सागोबांध। महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (एआईपीएफ) ने बभनी के विभिन्न गांवों में एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अप्रैल माह में शुरू होने वाली जनगणना में आदिवासी धर्म कोड को शामिल करना और स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल आदिवासी नायकों को उचित सम्मान दिलाना है। यह अभियान बभनी ब्लॉक के घघरा, चौना और धनखोर जैसे गांवों से शुरू हुआ है। इसमें ग्रामीण, समाज के प्रबुद्ध नागरिक और जनप्रतिनिधि हस्ताक्षर कर रहे हैं। इस मौके पर जिला सचिव इंद्रदेव सिंह खरवार, रामजीत खरवार, देव कुमार खरवार, जगरलाल खरवार, शिवशंकर खरवार, बहादुर सिंह खरवार, देवधारी खरवार, राजाराम, रामसकन, विरेश कुमार, मीनादेवी, रामदेव, रामनरायन खरवार, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...