जनगणना बा विकास के आधार नामक गीत का विमोचन
सिद्धार्थ, मई 17 -- शोहरतगढ़। जनगणना 2027 को लेकर देशवासियों में उत्साह है। स्व गणना का कार्य शुरू भी हो चुका है। ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। हमारी जनगणना-हमारा विकास थीम पर आधारित जनपद के लोक गायक व शिक्षक अनिरुद्ध कुमार मौर्य द्वारा रचित जनगणना बा विकास के आधार नामक गीत का विमोचन शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ मयंक द्विवेदी व तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने किया। एसडीएम ने कहा कि जनगणना का कार्य प्रारंभ हो चुका है। स्वगणना का कार्य नागरिकों द्वारा वर्तमान में किया जा रहा है। विमोचन गीत में जनगणना से संबंधित भरे जाने वाले सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को जागरूकता के लिए समावेशित किया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, एसओ नवीन कुमार सिंह, एसडीओ विनोद कुमार सिंह, बीईओ संजय कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.