जनगणना फॉर्म भरने को फर्जी लिंक भेज रहे साइबर ठग
सहरसा, मई 10 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। पैसे ठगी के लिए साइबर ठग हर तरह के नुस्खे आजमा रहे हैं। अब साइबर ठगों के द्वारा जनगणना फॉर्म भरने के लिए लोगों को फर्जी लिंक भेजा जा रहा है। फर्जी लिंक को क्लिक करते फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप संदेश के जरिए भी लोगों से धोखाधड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है। पैसे की ठगी करने के लिए बैंक खाता, एटीएम या यूपीआई का पिन, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य तरह के वित्तीय दस्तावेज की जानकारी मांगी जा रही है। इस संबंध में जानकारी होने पर निदेशक सह मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी रंजिता ने सभी जिले को पत्र लिखकर इस तरह के फर्जीवाड़े से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा है। निदेशक के पत्र के आलोक में सहरसा जिला के अपर जनगणना पदाधिकारी ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि जनगणना 2027 के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.