जनगणना प्रशिक्षण से 127 प्रगणक गायब, थमाई जाएगी नोटिस
महाराजगंज, अप्रैल 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में जनगणना की तैयारियों के तहत प्रगणकों व सुपरवाइजरों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सुबह नौ से शाम 5:30 बजे तक चले सत्र में कुल 1426 कर्मियों को बुलाया गया था, जिनमें से 127 अनुपस्थित मिले। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी गैरहाजिर कर्मियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- जनगणना-2027: प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, 1505 कार्मिकों ने लिया भागप्रशिक्षण का आयोजन प्रशिक्षण का आयोजन तहसीलों व नगर निकायों के आठ केंद्रों पर किया गया। सदर तहसील के समेकित विद्यालय धनेवा-धनेई केंद्र पर सर्वाधिक 495 कर्मियों को बुलाया गया था, जिसमें 421 उपस्थित और 74 अनुपस्थित रहे। फरेन्दा में 252 में से 219, निचलौल में 240 में से 228 और नौतनवा में 311 में से 309 कर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.