गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन प्रशिक्षण में कर्मचारियों की अनुपस्थिति चिंता का विषय बन रही है। अधिकारियों के अनुसार करीब पांच सौ कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो रहे हैं, जिनके खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जनगणना कार्य के लिए जनपद में कुल 10,018 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों (रिजर्व सहित) की नियुक्ति की गई है, जिन्हें चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। जनगणना कार्य के लिए 22 अप्रैल 2026 को जनपद की विभिन्न तहसीलों, नगर निकायों एवं नगर निगम जोनों में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को बैचवार तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान की व्यवस्था शुरू है, ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।हालांकि, प्रशिक्षण में कर्मचारियों की गैरहाजिरी प्र...