जनगणना प्रशिक्षण से गायब प्रगणकों पर होगी एफआईआर
आगरा, अप्रैल 23 -- जनगणना-2026 के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। नगर जनगणना अधिकारी व अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण सत्रों से अनुपस्थित रहने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम 1948 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए चार्ज स्तर पर नियुक्त कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बड़ी संख्या में प्रगणक और पर्यवेक्षक प्रशिक्षण सत्रों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। अपर नगर आयुक्त ने इसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना है।उनका यह भी पढ़ें- जनगणना ट्रेनिंग में लापरवाही पर मुकदमे की चेतावनी कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.