चम्पावत, अप्रैल 16 -- मृदुल, टनकपुर। टनकपुर में तीन दिनी जनगणना प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान प्रगणकों और सुपरवाइजरों को फील्ड प्रशिक्षण और एचएलओ ऐप के संचालन के बारे में बताया। उन्हें ईमानदारी से जनगणना करने की शपथ दिलाई। ईओ ऋषभ उनियाल और मास्टर ट्रेनर भावेश ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया। यहां फील्ड ट्रेनर उमेश गड़कोटी, प्रकाश जोशी, प्रिय बिष्ट, अनुराधा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रगणकों के पहले बैच का प्रशिक्षण संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...