किशनगंज, अप्रैल 24 -- पौआखाली, एक संवाददाता। शुक्रवार को भारत की जनगणना 2027 को लेकर पौआखाली प्लस टू हाई स्कूल में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सेवा भाव की प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा जनगणना कार्य को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने का संकल्प दिलाया गया।प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, घर-घर सर्वेक्षण, डाटा संकलन, अभिलेख संधारण एवं निर्धारित प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यपालक पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है और इसकी सफलता प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका पर निर्भर करती है। यह भी पढ़ें- दिघलबैंक में जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण संपन्न, 2 मई से श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.