गुमला, मार्च 19 -- गुमला। जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को अधिकारियों और कर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना कार्य निदेशालय रांची के उप निदेशक केश्या नायक और सांख्यिकी अन्वेषक राजा शंकर ठाकुर ने सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। प्रशिक्षण में बताया गया कि आम नागरिकों के लिए मकान सूचीकरण शुरू होने से 15 दिन पहले एक समर्पित वेब पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जनगणना अधिनियम के तहत गोपनीयता बनाए रखने और अभिलेखों को अनधिकृत व्यक्तियों से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मकान सूचीकरण के जरिए बस्तियों की स्थिति और आवासीय जरूरतों से संबंधित सटीक आंकड़े जुटाएं। मौके पर अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.