गौरीगंज, मई 2 -- अमेठी। जामो ब्लॉक में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भोजन की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 13 शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से खबर प्रसारित करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को दिए गए लंच पैकेट को कुछ शिक्षकों ने खराब बताते हुए फेंक दिया था। मामला बढ़ने पर तहसीलदार सूरज सिंह मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ उसी भोजन की गुणवत्ता की जांच की। प्रशासन के अनुसार भोजन पूरी तरह सही पाया गया और उसमें किसी प्रकार की खराबी नहीं मिली। जांच के बाद प्रशासन ने मामले को शासन की छवि धूमिल करने का प्रयास मा...