प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जनगणना के लिए चिन्हित किए प्रगणक और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेंट अंथोनी इंटर कॉलेज में गुरुवार को शुरू हुई। प्रशिक्षण 93 प्रगणक और सुपरवाइजर शामिल रहे।निरीक्षण करने पहुंचे बीईओ सदर संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोग ध्यान से प्रशिक्षण लेकर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें जिससे फील्ड में कठिनाई का सामना न करना पड़े। प्रशिक्षण में ईओ नगर पालिका राकेश कुमार, सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, शशांक कुमार उमरवैश्य, संदीप यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेरठ: हर घर, हर व्यक्ति, इलाके की जनगणना है महत्वपूर्ण: सीईओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...