लखनऊ, अप्रैल 23 -- राजधानी में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण के दौरान प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम के जोन-6 में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मियों की अनुपस्थिति सामने आने के बाद कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। कुल 400 नामित प्रगणक और पर्यवेक्षकों में से 180 के गैरमौजूद रहने को प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना है। अनुपस्थित कर्मियों पर एफआईआर की चेतावनीचार्ज जनगणना अधिकारी व जोनल अधिकारी अमरजीत यादव ने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने या कार्य से इनकार करने वाले कर्मियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत एफआईआर दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- ज...