मऊ, अप्रैल 24 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांवां स्थित एक निजी विद्यालय में आगामी जनगणना के लिए कर्मचारियों का तीन दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कराया जा रहा है। शुक्रवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मचारियों ने घटिया खाना दिए जाने को लेकर मोर्चा खोल दिया। परिसर में इकट्ठा होकर तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। साथ ही मिला खाना खाने से इंकार कर दिया। जनपद में शुरु होने वाली जनगणना के लिए इन दिनों कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय तहसील में जनगणना कार्य के लिए 300 कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्य नगर क्षेत्र के बनगांवा स्थित एक निजी विद्यालय के कैंपस में सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जा रहा है। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.