महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना प्रशिक्षण के दौरान आ रही विसंगतियों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई फरेंदा के महामंत्री वीरेंद्र मौर्य ने शिक्षकों के साथ तहसीलदार-इंचार्ज अधिकारी फरेंदा को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं के निराकरण की मांग की। उन्होंने मोबाइल की समस्या, जनरेटर सुधार, पर्याप्त बिजली व्यवस्था, जनगणना प्रशिक्षण में लगे कर्मचारियों को भोजन जलपान की वाजिब व्यवस्था, जनगणना प्रगणक/सुपरवाइजर की वरिष्ठता को प्राथमिकता दिया जाना आदि मामलों को लेकर अवगत कराया। तहसीलदार/इंचार्ज अधिकारी फरेंदा ने कुछ समस्या का निदान तत्काल कर दिया, जबकि शेष के लिए जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया। इस दौरान संघ के संरक्षक वंशीधर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन गुप्ता, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, तहसील प्रभारी दुर्गेश पांडेय, जूनियर शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.