फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। डिजिटल जनगणना के प्रशिक्षण सत्र से अनुपस्थित रहने वाले निजी स्कूलों के अध्यापकों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने स्पष्ट किया है कि जनगणना ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे। ऐसे में प्रशिक्षण शिविर से नदारद रहे 500 से अधिक अध्यापकों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। केएल मेहता महिला कॉलेज में शनिवार को जनगणना प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया, जिसमें निगम आयुक्त ने निजी स्कूलों के प्राचार्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। सूत्रों ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.