चम्पावत, फरवरी 26 -- चम्पावत। चम्पावत में तीन दिनी जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। इस दौरान नामित चार्ज अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल प्रणाली के अनुरूप कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर शिव कुमार ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। हर चार्ज में एक चार्ज अधिकारी नामित होगा। जो जियो टैगिंग, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्माण, सीमाओं के निर्धारण और फील्ड मॉनिटरिंग का काम करेगा। पहला चरण 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक चलेगा। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना नौ फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक कराई जाएगी। सहायक निदेशक अरविंद कुमार, हिमांशु सिंह जंतवाल और भवेश धीमान ने प्रशिक्षण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.