फतेहपुर, मई 2 -- बिंदकी। कुंवरपुर रोड स्थित अभय प्रताप कॉलेज में जनगणना प्रशिक्षण का डीएम निधि गुप्ता वत्स निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने उपस्थिति कम होने एवं बाहर अध्यापकों को टहलते हुए देखने पर निर्देशित किया की जनगणना की ट्रेनिंग में आए लोगों उपस्थिति शाम 05 बजे ली जाए। बगैर प्रशिक्षण किए कोई भी विद्यालय से नहीं जायेगा। कहा कि अपने बच्चों को समय से पढ़ाते हैं और अन्य सुविधाएं प्राप्त कराते हैं तो स्वयं भी अच्छे से प्रशिक्षित होंगे। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान प्राप्त होने वाले मानदेय की जानकारी प्राप्त की। यहां पर अफसर व जिम्मेदार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी जारी रहा जनगणना प्रशिक्षण, नौ लोग अनुपस्थित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.