गढ़वा, मई 4 -- खरौंधी। जनगणना कार्य के सफल एवं त्रुटिरहित संचालन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित किया गया था। वर्तमान में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 4 मई से 6 मई तक संचालित हो रहा है। आगामी तृतीय चरण का प्रशिक्षण 7 मई से 9 मई तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, प्रपत्र भरने की विधि तथा डेटा की शुद्धता बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक दीनानाथ त्रिपाठी और संतोष यादव द्वारा प्रत्येक बिंदु को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। यह भी पढ़ें- भारत की जनगणना 2027 के तीसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.