शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित जनगणना-2027 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मकान सूचीकरण एवं गणना से जुड़े प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपयोगिता और कार्मिकों की समझ का जायजा लिया। डीएम ने प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण को अधिक व्यवहारिक, स्पष्ट और विस्तृत बनाया जाए, ताकि फील्ड में कार्य के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर व्यवस्थाओं में भोजन, पेयजल आदि की भी जानकारी ली और सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, गुणव...