मऊ, अप्रैल 24 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनगणना प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 5120 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें कुल प्रगणक 4386 एवं सुपरवाइजर 734 हैं। शुक्रवार को सिकटिया स्थित एक स्कूल के सभागार में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने किया। एडीएम ने प्रशिक्षण में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, प्रारूप एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कर्मियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। यह भी पढ़ें- चौक नपं में जनगणना प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.