रुद्रपुर, फरवरी 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला सभागार में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हो गया। जनगणना कार्य को सफल एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में सुपरवाइजरों एवं गणनाकारों को डिजिटल डेटा संकलन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर दिनेश बिष्ट एवं विमलेश प्रजापति द्वारा प्रतिभागियों को डिजिटल एप्लीकेशन के माध्यम से रियल-टाइम डेटा एंट्री, मोबाइल एप के उपयोग, हाउस लिस्टिंग, परिवार विवरण तथा आधारभूत सुविधाओं के सही अंकन के संबंध में जानकारी दी गई। अंतिम दिवस पर प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया। ओसी गौरव पाण्डेय ने समापन अवसर पर कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। सभी कार्मिक पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के स...