औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- बारुण प्रखंड स्थित केशव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ ने बताया कि यह अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इसके प्रशिक्षण ले रहे सभी प्रशिक्षु अपना दायित्व जिम्मेवारी पूर्वक निभाएंगे। वर्ष 2011 के बाद 15 वर्षों के बाद यह जनगणना कार्यक्रम समायोजित किया जा रहा है‌। जनगणना हमारे मानव विकास सूचकांक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विभिन्न स्रोतों का संचालन किस माध्यम से किया जाना है। प्रशिक्षण का कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किया गया है। प्रथम चरण 15 अप्रैल तक, द्वितीय चरण 16 से 18 अप्रैल तक, तृतीय चरण 19 से 21 अप्रैल तक जबकि चतुर्थ चरण 22 से 24 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : टेढ़ागाछ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्र...