चाईबासा, मई 5 -- चाईबासा। उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा सोमवार को समाहरणालय परिसर से भारत की जनगणना-2027 अंतर्गत स्व गणना से संबंधित तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस संबंध में बताया गया कि इस बार की जनगणना 2027 में जानकारी डिजिटल माध्यम (मोबाइल ऐप) से जुटायी जायेगी। इसके लिए प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए कुल 33 प्रश्नों को सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया है। इस अवसर पर अपर उपायुक्त, जिला सांख्यिकी पदाधिकरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य जनगणना कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- स्व-गणना से संबंधित तीन प्रचार वाहन रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.