लोहरदगा, अप्रैल 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। जनगणना-2027 अंतर्गत तीन दिवसीय प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को नगर परिषद, लोहरदगा के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में जनगणना से संबंधित कार्यों को सुचारू और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण सीएलटीसी डावर हुसैन के द्वारा द्वारा दिया गया। इस दौरान जनगणना प्रक्रिया, डेटा संकलन के तरीके, आवश्यक प्रपत्रों का उपयोग और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से संबंधित जानकारी दी गई।नगर परिषद के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। जिसके माध्यम से देश की विकास योजनाओं के निर्माण में सहायता मिलती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.