हरिद्वार, अप्रैल 9 -- पन्ना लाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में प्रशासन की ओर से विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को जनगणना प्रगणक एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में 200 प्रशिक्षुओं को जनगणना 2027 संबंधित जानकारी दी जा रही है। नोडल अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में जनगणना संबंधित मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के साथ-साथ व्यक्ति गणना भी होनी है। आंकड़े एकत्र कर सुरक्षित रखे जाते हैं। पहली बार डिजिटल माध्यमों से गणना की जा रही है। फील्ड ट्रेनर सुमित कुमार सारस्वत ने बताया कि जनगणना से पूर्व सभी को पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए, जिससे क्षेत्र में जाते हुए किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...