पूर्णिया, अप्रैल 16 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।एनडी रुंगटा उच्च विद्यालय में जनगणना प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला बैच बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के तीसरे दिन शिक्षकों को एचएलओ मोबाइल एप के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान एप में पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों के उत्तर एवं उनके सही तरीके से प्रविष्टि की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। जिला फील्ड ट्रेनर तौसीफ अहमद फरीदी एवं शौकत अली कादरी ने प्रतिभागियों को मोबाइल एप के माध्यम से हर बिंदु पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने प्रगणकों को जनगणना कार्य के दौरान शालीन व्यवहार बनाए रखने, जल्दबाजी से बचने तथा प्राप्त जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- प्रथम बैच के जनगणना प्रशिक्षण का समापन साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.