गोपालगंज, अप्रैल 6 -- फुलवरिया। एक संवाददाता जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह प्रशिक्षण 6 से 17 अप्रैल तक प्रस्तावित था।जिसे अब संशोधित करते हुए 13 से 24 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है। जारी पत्र में बताया गया है कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना 2 मई से 31 मई तक होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 13 से 24 अप्रैल तक होगा। प्रखंड जनगणना नोडल पदाधिकारी सह बीडीओ पूजा कुमारी ने बताया कि प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी संबंधित प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को नई तिथि की सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...