जनगणना प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को दिए गए परिचय पत्र
कन्नौज, मई 15 -- छिबरामऊ। नगरपालिका परिषद के सभागार में भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के लिए प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को बुकलेट एवं परिचय पत्र दिए गए। अप्रैल माह में नगर क्षेत्र के लिए 40-40 के तीन बीच में कुल 93 प्रगणकों एवं 12 सुपरवाइजरों को मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण दिया था। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी एवं जनगणना के चार्ज अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने परिचय पत्र एवं बुकलेट वितरित करते हुए कहा कि अब आप सभी भारत सरकार के जनगणना निदेशालय के अंतर्गत हैं। अत: पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना करें। उन्होंने स्वगणना पर जोर देते हुए कहा कि प्रगणक एवं सुपरवाइजर अपने विद्यालयों में भी स्मार्टफोन पर स्वगणना कराएं। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.