जौनपुर, मई 8 -- जौनपुर, संवाददाता। प्रमुख जनगणना अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने डिजिटल माध्यम से सूचनाएं भरकर स्व-जनगणना कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे भी इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। स्व-गणना की प्रक्रिया 07 मई से 21 मई तक संचालित होगी। इसके अंतर्गत पोर्टल पर 33 बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी भरनी होगी। जानकारी सबमिट करने के बाद 10 अंकों का एसई-आईडी जनरेट होगा, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण के दौरान प्रगणक के समक्ष इस एसई-आईडी को प्रस्तुत करना होगा। जिला जज सुशील कुमार शशि, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट तथा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने भी डिजिटल माध्यम से अपना विवरण भरकर स्व-जनगणना में सहभागिता की। इस मौके पर जनगणना के नोडल अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.