शाहजहांपुर, मार्च 20 -- शाहजहांपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन चार्ज अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सत्र में मकान सूचीकरण और गणना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, दायित्व और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी कार्य समयसीमा के भीतर पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने 25 मार्च तक एचएलबी काटने का कार्य पूरा करने और पूर्व में स्थलीय निरीक्षण कर वार्ड सीमांकन सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने निर्देश दिए कि इन्यूमरेटरों का प्रशिक्षण एक से 10 अप्रैल तक पूरा कराया जाए और प्रत्येक बैच में 50 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया ज...