बागेश्वर, जुलाई 21 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 के तहत जिला जनगणना पुस्तिका तैयार करने को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनगणना कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतिगत निर्णयों का आधार होते हैं। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना पुस्तिका के महत्व, संकलन प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों, कार्यप्रणाली और अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका व जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि पुस्तिका में जिले के प्रत्येक गांव और नगर से संबंधित सांख्यिकीय व प्रश...