जनगणना पर गोष्ठी
श्रावस्ती, मई 30 -- भिनगा। नगर पालिका परिषद भिनगा के सभागार में आगामी जनगणना-2027 को लेकर शनिवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अधिशाषी अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला ने की। गोष्ठी में चार्ज अधिकारी ने मौजूद सभी सुपरवाइजरों व प्रगणकों को जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और जिम्मेदारी से करने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने डेटा संकलन की शुद्धता, समयबद्धता और नागरिकों से समन्वय बनाने पर विशेष जोर दिया, ताकि कोई भी परिवार छूटने न पाए। इस दौरान बैठक में मौजूद प्रगणकों ने कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर हुई गोष्ठी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.