नोएडा, जून 1 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जनगणना का काम शुरू हुए करीब दस दिन का समय हो चुका है, लेकिन अब तक कई कर्मचारियों ने कामकाज नहीं संभाला। ऐसे में प्राधिकरण के कर्मचारियों के निलंबन से लेकर उनकी संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि 2284 -एचएलबी-हाउस लिस्टिड ब्लॉक में से 1172 एचएलबी में काम शुरू हो चुका है तथा 16 एचएलबी पूरे कर लिए गए हैं। इनके अलावा 1096 एचएलबी शुरू नहीं हुए हैं। अभी तक 52 प्रतिशत एचएलवी लाइव हो पाई है। यह भी पढ़ें- जनगणना का दस दिन में केवल पांच फीसदी कार्य पूरा इसमें कमी के पीछे वजह यह है कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, वह सभी लोग नहीं आए। इस स्थिति में प्राधिकरण के नियमित कर्मचारियों श्वेता तलवार और...