कानपुर, मई 28 -- कानपुर देहात,संवाददाता। एसआईआर अभियान के दौरन बिछड़ों के मिलाने वाले तैनात बीएलओ अब जनगणना के प्रथम चरण मकानसूचीकरण के दौरान ऊंचे मकानों में दिखावे के दौर में बिखराव के साक्षी बन रहे है। बीएलओ के रुप में अधिकांश परिषदीय शिक्षकों को तैनात किया गया था। इसी तरह मकानसूचीकरण के कार्य में प्रगणक के तौर पर कार्य कर रहे अधिकतर शिक्षक एसआईआर अभियान के दौरान मिले अनुभवों को अब साझा करते निराश हो रहे है। महलनुमा मकानों में रहने वाले लोगो के दिल छोटे देख प्रगणक तक अंचभित हो रहे है। चुनाव आयोग की ओर से संचालित किए गए एसआईआर अभियान के दौरान बिछड़े लोगों का 22 बरस बाद भी मिलन कराने वाले बीएलओ वर्तमान में संचालित जनगणना के दौरान प्रगणक बड़े मकानों में रहने वाले लोगो के दिल छोटे देख समाज में आए बदलावों से दांतों तले अंगुली दबा रहे है। मकान स...