सीवान, अप्रैल 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड स्थित प्रेमचंद हाई स्कूल, सरारी में चल रहे प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जनगणना निदेशालय, पटना की टीम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से जनगणना के उद्देश्यों पर सवाल-जवाब किए, साथ ही उनकी तैयारी पर संतोष जताया। इस दौरान प्रतिनियुक्त अधिकारी शंकर शरण श्रीवास्तव, लक्ष्मी मिश्रा व कार्यालय सहायक कमलेश बैठा ने प्रशिक्षण की बारीकियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि आगामी जनगणना दो मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी। प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए निदेशालय के प्रतिनिधि शंकर शरण श्रीवास्तव ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं है, बल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.