सीवान, अप्रैल 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड स्थित प्रेमचंद हाई स्कूल, सरारी में चल रहे प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जनगणना निदेशालय, पटना की टीम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से जनगणना के उद्देश्यों पर सवाल-जवाब किए, साथ ही उनकी तैयारी पर संतोष जताया। इस दौरान प्रतिनियुक्त अधिकारी शंकर शरण श्रीवास्तव, लक्ष्मी मिश्रा व कार्यालय सहायक कमलेश बैठा ने प्रशिक्षण की बारीकियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि आगामी जनगणना दो मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी। प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए निदेशालय के प्रतिनिधि शंकर शरण श्रीवास्तव ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं है, बल्...