सिमडेगा, मई 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर भवन में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक भूषण बाड़ा, डीसी कंचन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विधायक ने सबसे पहले स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के जरिए स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया। जिसमें मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से खुद जानकारी भरकर प्रक्रिया को समझा। मौके पर विधायक ने कहा कि यह केवल जनसंख्या की गिनती नहीं बल्कि हर नागरिक की पहचान और अधिकार का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार यह तय करती है कि कहां स्कूल, अस्पताल, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 1 मई से 15 मई के बीच हर परिवार स्व-गणना जरूर करे और अपने आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.