जनगणना नहीं करने पर सहायक अध्यापिका के निलंबन की संस्तुति
फिरोजाबाद, मई 28 -- अधिकारियों ने जनगणना में उदासीनता एवं विभिन्न प्रकार के बहाने बनाकर ड्यूटी कटवाने का प्रयास कर रहे कार्मिकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जसराना तहसीलदार ने एक सहायक अध्यापिका के निलंबन की संस्तुति करते हुए डीएम, सीडीओ और बीएसए को रिपोर्ट भेजी है। इसके साथ ही सदर तहसीलदार ने ड्यूटी नहीं लेने वाले तीन शिक्षकों पर कार्रवाई करने के लिए बीएसए को पत्राचार किया है। जिले में जनगणना का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस कार्य में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण देते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन शिक्षक उदासीनता बरत रहे हैं। जसराना तहसील द्वारा डीएम, सीडीओ, बीएसए को भेजी गई रिपोर्ट में कहा है कि जनगणना में सहायक अध्यापिका श्वेता जिश्रासू की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन वे विभिन्न प्रकार के बहाने बनाकर शिथिलता बरती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.