देवघर, अप्रैल 8 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में बुधवार को उपायुक्त सह प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण आयोजित की गई। ज्ञात हो कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के लिए (एचएलओ ) फिल्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से से शुरू किया गया। इस दौरान डीसी द्वारा जानकारी दी गई की 44 फिल्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाना है, जो सभी प्रखंडों, नगर परिषद, मधुपुर के चार्जों में सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। साथ ही 44 फिल्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण दो-दो बैचों में तीन-तीन दिनों का दिया जाएगा। प्रथम बैच में 24 फिल्ड ट्रेनरों को 8 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक एवं...